फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने किया प्रमोशन, चेयरपर्सन ने निरस्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मी सालिम का अप्रैल माह में ईओ ने बिना चेयरपर्सन की जानकारी के प्रमोशन कर दिया और उन्हें कमला नेहरू वाटिका का सुपरवाइजर बना दिया। चेयरपर्सन को जब इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने सालिम के प्रमोशन को निरस्त कर दिया। ईओ के कमरे में लगाई गई उसकी कुर्सी-मेज को भी हटवा दिया।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सलिम के प्रमोशन को लेकर ईओ हेमराज और चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल आमने-सामने आ गए हैं। ईओ ने अप्रैल माह में सालिम का प्रमोशन कर उन्हें कंपनी बाग का सुपरवाइजर बना दिया था। चेयरपर्सन को इस संबंध में जानकारी ही नहीं दी गई। चेयरपर्सन के सामने मामला आया तो उन्होंने सालिम के प्रमोशन को निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया। उन्होंने पत्र में यह भी लिखा कि सालिम बलात्कार के आरोप में जेल जा चुका है। नियम के हिसाब से वरिष्ठता क्रम को भी नहीं देखा गया। इतना ही नहीं चेयरपर्सन ने ईओ के रूम का निरीक्षण किया और वहां पर लगाई गई सालिम की कुर्सी मेज को हटवा दिया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि ऑफिस के लिपिक शिकायत कर रहे थे कि सालिम के ईओ के पास लगातार बैठे रहने के कारण वह किसी भी फाइल को लेकर बात भी नहीं कर पा रहे हैं। ईओ हेमराज ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
लगातार विवादों में नगरपालिका
नगरपालिका लगातार विवादों के कारण सुर्खियों में है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी पद को लेकर लंबे समय तकरार चली। बाद में पालिकाध्यक्ष के पत्र के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को हटा लिया। बोर्ड बैठक में हंगामे और मारपीट के मामले में सभासद पीटर को जेल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें