फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने पानी की समस्या के समाधान की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
ईओ ने पानी की समस्या के समाधान की मांग की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। पुरकाजी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने स्थानीय निकाय के नगर अधिकारी को पत्र भेजकर पानी की निकासी का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरकाजी के पानी की निकासी पिछले कई वर्षों से पास में ही खाली पड़े तालाब में की जाती थी। पुलिस विभाग द्वारा वहां पर कुछ नई इमारत बनाई जा रही है। जिस पर पुरकाजी पुलिस द्वारा करीब दो सप्ताह पूर्व विद्यालय जाकर प्रधानाध्यापक को विद्यालय के पानी की निकासी बंद कर देने की बात कही गयी थी। जिस पर प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराते हुए पानी की निकासी बंद होने से स्कूली बच्चों में डेंगू व मलेरिया आदि बीमारी फैलने की आशंका जताई थी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व विद्यालय के पानी की निकासी बंद कर दी गयी है। जिसके संबंध में पुरकाजी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को स्थानीय निकाय के नगर अधिकारी को पत्र भेजकर विद्यालय के पानी की निकासी की समस्या का समाधान कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें