मुजफ्फरनगर। एसडी ग्लोबल स्कूल में बागवानी-डे मनाया गया। स्कूल के सभी छात्र-छात्रा अलग-अलग प्रकार के पौधे लेकर आये तथा सभी विद्यार्थियों ने स्वयं पौधो को विद्यालय के प्रांगण में लगाया।
स्कूल के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पेड़ों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। ऑक्सीजन से लेकर फल-फूल सब पौधों से ही मिलता है। वातावरण को साफ और प्रदूषण मुक्त रखते है। स्कूल की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने कहा कि पेड़ ही हमारे जीवन के सच्चे साथी हैं और इनसे हमें जीवन मिलता है, पेड़ हमें फल - फूल तो देते ही है इसके साथ ही हमें दवाई के रूप में वो औषधियां भी देते है, जो हमारे जीने के लिए आवश्यक है। पेड़ न केवल कार्बन डाई ऑक्साइड लेते है, बल्कि वाहनों और उद्योगों द्वारा उत्सर्जित विभिन्न हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते है। बागवानी-डे में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ -साथ विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी विद्यालय प्रांगण में पौधे लगाये। प्रीति गोयल, अनु मलिक, मंजू श्यामा भारती, लवीना गुप्ता, ज्योति सैनी, अनुज राठी, दीपावली, शिल्पी शर्मा, पूजा पाल, श्वेता जैन, सोनिका शर्मा, रूपा, वैशाली, रवि कुमार, सागर नगरवाल, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, आदि की सहयोग रहा।