सर्कुलर रोड स्थित होटल पर आयोजित आईआईए की सामान्य मीटिंग में मौजूद उद्यमी। स्रोत-स्वयं
मुजफ्फरनगर। आईआईए की ऑल मेंबर्स जनरल मीटिंग में उद्यमियों को एआई और व्हाट्सएप ऑटोमेशन के स्मार्ट उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। नए वित्तीय वर्ष से आयकर कानूनों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों पर भी विशेष चर्चा हुई।
सरकुलर रोड स्थित होटल में बैठक आयोजित हुई। इस दौरान एक अप्रैल से लागू आयकर कानूनों में हुए महत्वपूर्ण बदलावों पर विशेष चर्चा की गई।
आईआईए सदस्य एवं गेस्ट स्पीकर सीए संजय संगल ने आयकर कानूनों में हुए बदलाव संबंधी विस्तृत जानकारी सरल और स्पष्ट तरीके से साझा की। दिल्ली से आए तरुण बत्रा एवं पुनीत बत्रा ने आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव के बारे में रोचक जानकारी दी।
उन्होंने उद्योग एवं अन्य व्यवसाय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं व्हाट्सएप ऑटोमेशन के स्मार्ट उपयोग को समझाया। आईआईए चेयरमैन अमित जैन, डिविजनल सेक्रेटरी पवन गोयल, सेक्रेटरी राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, मनोज अरोरा, मनीष भाटिया, संजीव मित्तल, अनुराग अग्रवाल शामिल रहे। संचालन आईआईए के स्पेशल सेक्रेटरी अमन गुप्ता ने किया।