फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सुचारु नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। छह दिन बाद भी नगर में पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। पांच स्थानों पर गड्ढे खुदवा कर पाइप लाइन में बंद लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जलापूर्ति नहीं होने से नागरिक परेशान हैं।
करीब छह दिन पूर्व होली चौके से सराफान समेत कई मोहल्लों को जाने वाले मार्ग पर एक कंपनी ने भूमिगत केबल डाला था। केबल डालते समय ड्रिल मशीन का बरमा लगने से नगर पालिका की पेयजल की पाइप लाइन में लीकेज हो गया था।
विज्ञापन

नगर पालिका अधिकारी कई दिन तक पाइप लाइन में लीकेज को तलाश करते रहे, मगर लीकेज नहीं मिला। इस पर पालिका अधिकारियों ने 150 मीटर से अधिक की पाइप लाइन को बंद करने का निर्णय लिया।
दो दिन से नगर पालिका अधिकारी कर्मचारियों से खोदाई करा रहे हैं। पाइप लाइन करीब 12 फुट नीचे है। इससे कर्मचारियों को खोदाई करने में परेशानी आ रही है। छह दिन से जलापूर्ति बाधित रहने से नागरिक परेशान हैं।
विज्ञापन

ईओ राजीव कुमार ने बताया कि होली चौक के आसपास पांच स्थानों पर पाइप लाइन में बंद लगाया जाना है। इससे नगर को जलापूर्ति की जा सके। देर रात तक जलापूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें