फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बार एसोसिएशन के चुनाव में उत्साह, 1911 वकीलों ने डाले वोट

विज्ञापन
जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान अ​धिवक्ता : संवाद
विज्ञापन
- फैंथम हॉल में आज मतगणना, घोषित किए जाएंगे नतीजे
विज्ञापन

- रालोद सांसद चंदन चौहान भी मतदान करने के लिए पहुंचे

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साह दिखाया। कुल 2382 मतदाताओं में से 1911 ने मताधिकार का प्रयोग किया। रालोद के बिजनौर सांसद चंदन चौहान और शामली के पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी मतदान किया। शनिवार को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा की जाएगी।
एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के 23 पदों पर 71 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। फैंथम हॉल में सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शुरू हुआ। अध्यक्ष पद पर अनिल जिंदल, अर्जुन सिंह, प्रमोद त्यागी, अंजुम खान और सुरेंद्र पाल मैनवाल और महासचिव पद पर जितेंद्र कुमार, नवाब अली चौधरी, प्रदीप कुमार मलिक, विकास त्यागी और सुरेंद्र कुमार मलिक ने अपने-अपने पैनल के साथ मतदाताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

दिनभर मतदान को लेकर कचहरी परिसर में उत्साह का माहौल रहा। युवा अधिवक्ताओं ने जोश के साथ मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि कुल 2382 अधिवक्ताओं में से 1911 ने मतदान किया है।
एल्डर कमेटी की निगरानी में पड़े वोट
मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने बताया कि एल्डर कमेटी के चेयरमैन आनंद प्रकाश त्यागी, वरिष्ठ सदस्य नासिर अली, हसानंद शर्मा ने फैंथम हॉल का निरीक्षण किया। मतदान के लिए चुनाव अधिकारी ललित शर्मा, रमेश चंद गोयल, ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, धर्मेंद्र सिंह पुंडीर, सरब सिंह, कैलाश चंद, मनोज सौदाई, सतेश्वर तोमर मौजूद रहे।
इनसेट
इन प्रमुख लोगों ने किया मतदान
बिजनौर के रालोद सांसद चंदन चौहान, पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष राममेहर राठी समेत अन्य प्रमुख लोगों ने भी मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

आखिरी मोड़ तक मांगा समर्थन
मुजफ्फरनगर। बार संघ के चुनाव के लिए फैंथम हॉल तक जाने वाले रास्ते पर उत्साह का माहौल रहा। यहां दोनों तरफ अधिवक्ताओं के पैनल हाथ में अपनी प्रचार सामग्री लेकर खड़े नजर आए। मतदाताओं से संपर्क कर समर्थन मांगा। युवा अधिवक्ताओं ने जोश दिखाया।

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान अधिवक्ता : संवाद

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान अधिवक्ता : संवाद

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान अधिवक्ता : संवाद

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान अधिवक्ता : संवाद

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान अधिवक्ता : संवाद

जिला बार संघ के चुनाव में मतदान के दौरान अधिवक्ता : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें