फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कलक्ट्रेट में उत्साह...मंत्री सांसद विधायक ने की स्वगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण में स्वयं गणना प्रक्रिया के पहले दिन उत्साह रहा। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वयं गणना में सहभागिता की। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि नागरिक http: // se.cenus. gov.in पोर्टल पर जाकर अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीएम उमेश मिश्रा और एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ भागीदारी निभाई। डीएम ने बताया कि मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा तथा अगले चरण में नागरिकों की गणना होगी।
प्रथम चरण में कुल 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। नागरिकों से सभी सूचनाएं सही एवं स्पष्ट रूप से भरने की अपेक्षा है। जब प्रगणक घर-घर सर्वे हेतु पहुंचें, तब नागरिक अपने द्वारा प्राप्त स्वयं गणना पहचान संख्या उपलब्ध कराएं, जिससे डाटा को कम समय में सही प्रकार से फीड करने में सुविधा प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

दिन अभियान में कलेक्ट्रेट कर्मियों, राजस्व विभाग, नगर पालिका, जीएसटी विभाग, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, जिला पंचायत राज विभाग तथा आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
nपरेशानी हो तो यहां करें संपर्क : स्वयं गणना 21 मई तक चलेगी। इसके बाद, प्रगणकों द्वारा मकानों की गणना का कार्य 22 मई से 20 जून तक संचालित किया जाएगा। यदि किसी को स्वयं गणना प्रक्रिया या ऑनलाइन सिस्टम से संबंधित समस्या हो, तो वह जिला जनगणना कार्यालय, मुजफ्फरनगर में संपर्क कर सकते हैं। सहायता के लिए 9412210080 / 0131-2436918 पर भी कॉल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें