फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय दुगचाड़ी में नामांकन मेला आयोजित

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय दुगचाड़ी में स्कूल चलो अभियान में बच्चों को पुरस्कृत करते राज्यमंत्री ब? - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। उच्च प्राथमिक विद्यालय दुगचाड़ी में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नामांकन मेले का आयोजन हुआ। इसमें अतिथियों ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह बच्चों को ऐसी शिक्षा प्रदान करें उनके साथ ही उनके अभिभावकों के लिए भी प्रेरणादायक सिद्ध हो सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें सभी सुविधाएं मुहैया करवा रही है। शिक्षा ही ऐसा धन है जिसे कोई छीन नहीं सकता है। अध्यापक भी मन लगाकर बच्चों को शिक्षित करें। जिससे वह अपने माता पिता व गांव का नाम रोशन करें। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी राजपाल सिंह ने कहा शिक्षा ज्ञान विज्ञान हमारे सामाजिक जीवन में एक सुधार लाता है। बेसिक शिक्षा विभाग के मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक योगराज सिंह ने कहा कि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। जनता इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राजेंद्र शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय त्यागी, सोनित कश्यप, उपेंद्र चौधरी ने बच्चों से शिक्षा ग्रहण कर अपने परिवार का नाम भी रोशन करने का आह्वान किया। इसके बाद राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने झंडी दिखाकर स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। बच्चों को किताबें कॉपियां आदि देकर पुरस्कृत किया गया। संचालन नेहा शर्मा एवं भावना जैन ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बीएसए संजय डबराल, प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार, मनोज शर्मा, अनुज पंवार, डॉ. अरुण योगी, कंवर सिंह, रितु धामा, विनीता श्रीवास्तव, शशि प्रभा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें