फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड वाचिंग और साइकिलिंग का आनंद लिया

विज्ञापन
हैदर पुर वैटलेड में विदेशी पक्षी देखती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रामराज। हैदरपुर वेटलैंड पर बाल दिवस और तृतीय स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मीरापुर के दो स्कूल के छात्र-छात्राओं ने पहुंचकर बर्ड वाचिंग और साइकिलिंग का आनंद लिया।
विज्ञापन

रविवार को गंगा बैराज पर वन विभाग कर्मचारियों द्वारा हैदरपुर वेटलैंड पर बाल दिवस व हैदरपुर वेटलैंड का तृतीय स्थापना दिवस मनाया धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जानसठ एसडीएम जयेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम में मीरापुर के दो स्कूल टिकौला के प्राथमिक विद्यालय व फैजाम जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। वन विभाग द्वारा छात्र छात्राओं को बर्ड वाचिंग, साइकिलिंग व पेंटिंग कार्यक्रम भी कराया गया। छात्र-छात्राओं ने बर्ड वाचिंग व साइकिलिंग का खूब आनंद लिया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में दोनों स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा बाल दिवस व हैदरपुर वेटलैंड के अवसर पर सुंदर सुंदर पेंटिंग बनाई गई। बच्चों की पेंटिंग ने मौजूद सभी अतिथियों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर फबी, द्वितीय स्थान पर ईशा व तृतीय स्थान पर शारिका रही विजेता बच्चों को अथितियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं को जलवायु परिवर्तन, जलीय जीवों के संरक्षण एवं सर्वधन के बारे में जागरूक किया गया। मौके पर वन विभाग के रेंजर पूर्णानंद कुकरेती, वन दरोगा मोहन लाल, वन दरोगा रमेश कुमार, वन संरक्षक पुनीत कुमार, नितिन कुमार, गय्यूर अली, लताफत, वरिष्ठ समाजसेवी नाहर सिंह, लोकेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें