फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तितावी में मिली गाजियाबाद से लापता इंजीनियर की कार

विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी में मिली गाजियाबाद से लापता इंजीनियर की कार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/तितावी। गाजियाबाद के पटेलनगर क्षेत्र से शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में लापता हुए इंजीनियर की कार शनिवार शाम तितावी क्षेत्र स्थित एक बाग में खड़ी मिली। इंजीनियर के अपहरण की आशंका के चलते गाजियाबाद पुलिस के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर कार की छानबीन की।
विज्ञापन

गाजियाबाद के पटेलनगर निवासी इंजीनियर विक्रम त्यागी शुक्रवार शाम करीब आठ बजे ऑफिस से लौटते समय संदिग्ध हालात में कार समेत लापता हो गए थे। उसका मोबाइल भी तभी से स्विच ऑफ आ रहा है। परिजनों ने रात भर तलाश के बावजूद इंजीनियर का सुराग नहीं लगने पर गाजियाबाद पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। शनिवार सुबह गाजियाबाद पुलिस ने इंजीनियर के मोबाइल व कार की लोकेशन चेक की तो कार तितावी क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। इस पर शाम के समय गाजियाबाद पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमें तितावी थाने पहुंचीं, जिसके बाद तितावी पुलिस को साथ लेकर कार की तलाश की गई तो इंजीनियर की इनोवा तितावी के पास स्थित एक बाग में खड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें