ऊर्जा मंत्री ने की बिजलीघरों की समीक्षा की
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने वर्चुअल बैठक में अधिक लाइनलॉस वाले बिजलीघरों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जहां पर लाइनलॉस 15 से नीचे लाएगा वहां 24 घंटे निर्बाध व सस्ती बिजली दी जाएगी।
ऊर्जा मंत्री ने पश्चिम के कई जिलों के साथ मुजफ्फरनगर के हाई लाइनलॉस वाले बिजलीघरों की समीक्षा की। जनपद के हरसौली व सुजडू बिजलीघरों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां लाइनलॉस अधिक है, ऐसे उपकेंद्रों को 60 दिनों में रेड कैटेगरी से ग्रीन कैटेगरी में लाएं। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी उपभोक्ताओं को सही बिल व समय पर बिल मिले। साथ ही सभी चिह्नित उपकेंद्रों का लाइनलॉस 15 प्रतिशत से नीचे ले आए, जिससे सस्ती, पर्याप्त और निर्बाध विद्युत आपूर्ति का संकल्प पूरा करने में आसानी हो सके।