फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू पिकअप ने पिता-पुत्र को कुचला
विज्ञापन

छपार। थाना क्षेत्र के गांव बसेड़ा निवासी धर्मपाल सैनी (50) व उसका बेटा राकेश खेतों में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करतेे हैं। शुक्रवार शाम दोनों पैदल ही खेतों से घर लौट रहे थे। बसेड़ा में गादला मार्ग पर रजबहे के निकट पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों को चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर फरार हो गया, जबकि ग्रामीण दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान धर्मपाल की मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव गांव ले गए, जहां शनिवार सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बाद में परिजनों ने थाने पर रपट इत्तलाई तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें