फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनवट खेड़ा से हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
खतौली के गांव खानपुर में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को गिरते हुए महाबली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मनवट खेड़ा से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। गांव खानपुर के ग्राम पंचायत की भूमि मनवट खेड़ा पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची। टीम ने अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाई, लेकिन उसे पूरी तरह से ध्वस्त नही किया।
खतौली तहसील के गांव खानपुर में ग्राम पंचायत की भूमि मनवट खेड़ा पर लगे सरकारी नल से निकलने वाले पानी से बीमारियों सही होने का दावा किया जा रहा था। कुछ लोगों का ऐसा मानना भी है कि उनकी बीमारी ठीक हुई। यह बात कुछ ही दिनों में आसपास के इलाके में फैल गई। पानी लेने के लिए वहां पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी। मनवट खेड़ा पर अवैध पार्किंग सहित अन्य आने वाले रुपयों को ग्राम पंचायत के खाते में जमा नहीं किया गया। इतना ही नही वहां पर अवैध निर्माण भी गांव के कुछ लोगों द्वारा किया गया। इसी मामले को लेकर पूर्व प्रधान सुंदर के साथ अन्य ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की, उन्होंने उच्चाधिकारियों से भी ग्राम समाज की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को हटाने की मांग की। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को नायाब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक व पुलिस टीम मौके पर भेजी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण गिराने पहुंची टीम को अवैध निर्माण करने वाले मनोज ने स्टे के कागज दिखाए, स्टे के कागज 14 नंबर के थे, जबकि निर्माण 13 नंबर पर किया गया था। टीम ने अवैध निर्माण गिराने के लिए महाबली को चला दिया, लेकिन पूरी तरह से अवैध निर्माण नही गिराया गया। अवैध निर्माण पूरी तरह से ध्वस्त न किए जाने के कारण ग्रामीणों में स्थानीय पुलिस प्रशासन के प्रति रोष है। उनका कहना है कि जब टीम अवैध निर्माण हटाने के लिए आई थी, तो उन्हें पूरी तरह से अवैध निर्माण हटवाना चाहिए था।

खतौली के गांव खानपुर में अवैध निर्माण गिराया गया।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें