फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: व्यापारी नेताओंं के सहयोग से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Sun, 22 Dec 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर को साफ और सुंदर बनाने की दुहाई दिए जाने के साथ व्यापारियों ने नाइट स्वीपिंग में पालिका स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने का आश्वासन दिया। रात में कराई जा रही सफाई और अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यापारी संगठन से जुड़े नेता मौजूद रहेंगे और निगरानी में अभियान चलवाएंगे।
शहर को गंदगी मुक्त करने के लिए वृहद स्तर पर अभियान शुरू किया गया। कई स्तर पर कार्य योजना तैयार कर उसे क्रियान्वित किया जा रहा है। दिन में वार्डों में सफाई कर्मचारियों की परेड हो रही है। जबकि रात में मार्केट एरिया में सफाई अभियान चल रहा है। ईओ डाॅ. प्रज्ञा सिंह नगर स्वास्थ्य अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों का स्वयं निर्देशन कर रही है।
विज्ञापन

नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग रात नौ बजे के बाद मार्केट एरिया में सफाई करा रहा है। अभियान को नाइट स्वीपिंग का नाम दिया गया है। शनिवार को व्यापारी संगठनों से जुड़े नेताओं ने ईओ के साथ बैठक कर नाइट स्वीपिंग अभियान वृहद स्तर पर चलाने का अनुरोध किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि अभियान के दौरान रात के समय सहयोग के लिए स्वयं मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि व्यापारी नेता राकेश त्यागी, कृष्णगोपाल मित्तल आदि ने सफाई ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान में सहयोग की पेशकश की। बताया कि व्यापारी नेताओं ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में भी पालिका सफाई कर्मचारियों का सहयोग करने का वायदा किया।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें