फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के मुख्य मार्गो पर ही कर लिया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मुख्यमार्गों पर ही कर लिया अतिक्रमण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्यमार्गों पर ही आम लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। एमडीए ने अब पुलिस और पालिका से मदद मांर्गी है। इन दोनों की सहायता को लेकर ही शहर के मुख्यमार्गों से अवैध निर्माण गिराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में चौतरफा मुख्य मार्गों पर लोग अवैध निर्माण करते जा रहे हैं। सड़क के हिस्से में मकान की पेड़ियां और रेंप आदि बना दिए गए हैं। इससे सड़कें छोटी होती जा रही हैं और प्रतिदिन हादसों का खतरा भी रहने लगा है। एमडीए के कर्मचारी और अधिकारी इसे अब तक नजरअंदाज करते आ रहे थे। उच्चाधिकारियों की इस पर निगाहें पड़ी तो एमडीए को कार्रवाई के आदेश दिए गए। एमडीए के सचिव महेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्यमार्गों पर अवैध निर्माण यातायात में सीधे बाधा बन रहा है। शहर में इस अवैध निर्माण को हटाने के लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है। फिलहाल एटूजेड कालोनी रोड से अतिक्रमण हटाया गया है। अब शहर के अन्य मार्गों से भी अवैध निर्माण को हटाने का अभियान चलाया जाएगा। एमडीए के पास स्टाफ की कमी होने के कारण नगर पालिका और पुलिस का सहयोग इस कार्य में लिया जा रहा है। यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। इसका लाभ भी शहर की आम जनता को ही मिलेगा। एसपी सिटी को इस संबंध में पत्र लिखकर फोर्स की व्यवस्था कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें