2 पुरकाजी लक्सर रोड पर किया गया अतिक्रमण
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कुंभ मेले के बावजूद नहीं हटाया जा रहा अतिक्रमण
मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। तीर्थनगरी हरिद्वार में चल रहे कुंभ के बावजूद कस्बे में अतिक्रमण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अतिक्रमण के चलते हादसा होने अथवा जाम लगने की कभी भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
कुंभ मेले के पहले शाही स्नान के आयोजन में महज रविवार का दिन रह गया है, जिसमें बहुत बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। कई प्रांतों व आसपास जनपदों से आने वाले लाखों श्रद्धालु अपने वाहनों से कस्बे से ही होकर निकलेंगे, लेकिन इसके बावजूद कस्बे में मुख्य मार्ग के साथ ही लक्सर रोड पर भी अतिक्रमण नहीं हटवाया गया है। यहां सड़क के दोनों छोर पर कई फीट तक अतिक्रमण है। नतीजतन संकरी हो चुकी सड़क पर हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में लाखों श्रद्धालुओं के वाहन एक ही समय में आने के बाद कस्बे में जाम की स्थिति की आशंका भी विकट होने की आशंका है।
इन्होंने कहा ........
नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी का कहना है कि कुंभ मेले के चलते कस्बे की सड़कों से अतिक्रमण हटवाने के लिए कई बार अफसरों को कहा जा चुका है, लेकिन अब तक इसे हटाने के लिए प्रयास नहीं किए गए हैं।