फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन के लिए तहसील पर प्रदर्शन

Wed, 13 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खतौली
विज्ञापन
खतौली तहसील में राशन न मिलने पर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राशन न मिलने से गुस्साई महिलाओं ने तहसील में पहुंच कर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच कर लिस्ट के अनुसार राशन वितरण कराया।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सराफान, जैन नगर, सद्दीकनगर, लाल मोहम्मद आदि की महिलाएं मंगलवार को तहसील पहुंचीं। महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए एसडीएम प्रियंका निरंजन से राशन न मिलने की शिकायत की।

एसडीएम आपूर्ति निरीक्षक दीपांकर समेत पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचीं और अपने सामने लिस्ट के अनुसार राशन वितरण कराया। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि शिकायत थी कि राशन लिस्ट के अनुसार नहीं बट रहा है।
विज्ञापन


राशन की दुकान पर मूल सूची के पेज भी कम हैं। दुकानों पर नई सूची भिजवा दी गई है, इसी के हिसाब से राशन वितरण होगा। राशन की दुकान पर अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


उधर, राशन डीलरों का कहना है कि जिन अपात्र लोगों के लिस्ट से नाम कट गए हैं, वो लोग हंगामा कर जबरन राशन लेने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें