फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रामीण बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल, बोले- जरूरत पड़ी तो तेज होगा आंदोलन

Fri, 23 Sep 2022 02:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल की। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
हड़ताल करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रामीण बैंकों के निजीकरण की तैयारी के विरोध में मुजफ्फरनगर जिले के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों ने हड़ताल की। बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं बैंक के क्षेत्रीय अध्यक्ष निखिल गुप्ता ने कहा कि निजीकरण का लगातार विरोध किया जा रहा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऑल इंडिया रीजनल रूरल बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के आह्ववान पर जिले की 44 शाखाओं में हड़ताल रही। बैंक कर्मचारी शहर के अंकित विहार स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और हड़ताल में शामिल हुए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ग्रामीण बैंकों के निजीकरण की तैयारी कर रही है। बैंकों को अपनी वैधानिक आवश्यकताओं के लिए आवश्यक कैपिटल जुटाने के लिए शेयर बाजार के माध्यम से आईपीओ लाकर पूंजी जुटाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। संगठन और बैंककर्मी लगातार प्रक्रिया का विरोध करते आ रहे हैं। जनप्रतिनिधियों को भी अपने मांग पत्र दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: पति का चेहरा देख बेहोश होकर गिरी पत्नी, सदमे में मां, ढाई साल के मासूम ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुक्रवार को एक दिन की हड़ताल रखी गई है। जरूरत पड़ी तो भविष्य में आंदोलन तेज किया जाएगा। क्षेत्रीय सचिव रावेंद्र पटेल, संयुक्त सचिव आयुष गर्ग, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश नागवान, कर्मचारी यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास, राकेश जैन, भानु प्रताप, अशोक कुमार, राज किशोर, एसपी गोयल, इर्तजा जैदी, अवनीश कुमार, गौरव, हिमांशु, अंकित शर्मा, शिव कुमार, विपुल पाल, राहुल गुप्ता, विक्की कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Agniveer Bharti 2022: निराश चेहरा, हाथों में जूते और कंधों पर बैग, अग्निवीर बनने पहुंचे थे युवा पर...

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें