फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सरकार के तोहफे से नौकरीपेशा खुश

विज्ञापन
शिक्ष‍िका योग‍िता पुंडीर
विज्ञापन
नौकरी पेशा बोले-आयकर सीमा का दायरा 12 लाख होने से मिलेगी राहत
विज्ञापन




मुजफ्फरनगर। महंगाई से जूझ रहे नौकरी पेशा और मध्यम वर्ग को बजट में बड़ी राहत मिली है। 12 लाख रुपये तक की आमदनी आयकर के दायरे से बाहर होने से नौकरी पेशा खुश हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि इससे मध्यम वर्ग को बचत और निवेश बढ़ाने का मौका मिलेगा। कई नौकरी पेशा आयकर के दायरे से बाहर हो जाएंगे। हर नौकरी पेशा वर्ग ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है।
चार्टड एकाउंटेंट विकास त्यागी का कहना है बजट बेहद फायदेमंद है। इससे मध्यम वर्गीय लोगों को उत्साहित करने वाला हैं। कर छूट का स्लैब बढ़ाकर वरिष्ठ नागरिकों को खास फायदा होने वाला बजट है। किसानों का ख्याल भी सरकार ने रखा है।
विज्ञापन

पीएनबी गांधी कॉलोनी के शाखा प्रबंधक अनुपम कुमार का कहना है कि आयकर के हिसाब से देखें तो आम आदमी के लिए राहत देने वाला बजट है। टैक्स स्लैब बदला गया है, जिससे बचत बढ़ेगी। जीडीपी पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. योगिता पुंडीर कहती हैं कि टैक्स में बड़ी छूट देकर मिडिल क्लास को राहत प्रदान की गई है। इसे आम आदमी का बजट कह सकते हैं।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार कहते हैं कि टैक्स स्लैब में बदलाव सही कदम है। लेकिन शिक्षकों की पुरानी पेंशन पर भी बात होनी चाहिए थी। शिक्षक कल्याण के लिए अलग से देश में कोष स्थापित होना चाहिए था।

नौकरीपेशा लोगों को बड़ा लाभ : सिंह
फोटो
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर कंवरपाल सिंह का कहना है कई साल बाद मध्यम वर्ग को वास्तव लाभकारी बजट वित्तमंत्री ने पेश किया है। इससे बड़ी संख्या में सरकारी और प्राइवेट संस्थानों नौकरीपेशा लोगों टैक्स छूट होने से राहत मिलेगी। अरसे बाद सरकार ने उम्मीद से ज्यादा पिटारा खोला और 12 लाख तक आय वाले व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।

आयकर में छूट से मिलेगी राहत : रविंद्र सिंह
फोटो
भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र आईआईटी में 6,500 और विद्यार्थियों के लिए शिक्षा सुगम करने के लिए अतिरिक्त अवसंरचना का सजृन सकारात्मक कदम है। आयकर में छूट सीमा बढ़ाया जाना स्वागत योग्य कदम है। मेडिकल कालेजों में शिक्षा व कृत्रिम बुद्धिमता संबंधी उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना अच्छा निर्णय है।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन पर नहीं की बात : शर्मा
फोटो
अटेवा के जिलाध्यक्ष प्रीतवर्धन शर्मा का कहना है कि शिक्षा और शिक्षकों के लिए नई घोषणाएं की जानी चाहिए थी। संपूर्ण शिक्षक समुदाय के कल्याण के लिए सैनिक अस्पताल की तर्ज स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क बीमा के साथ होनी चाहिए थी। पुरानी पेंशन के लिए सरकार को बजट में प्रावधान करना चाहिए था। पुरानी पेंशन शिक्षकों के साथ अन्य सभी सरकारी कर्मचारी की मांग है। इस ओर ध्यान देना चाहिए था। आयकर में छूट सीमा बढ़ाना बेहतर कदम है।

शिक्षिका योगिता पुंडीर

शिक्षिका योगिता पुंडीर

शिक्षिका योगिता पुंडीर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें