शुक्रतीर्थ में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष को तलवार भेंट करते महामंडलेश्वर स्वामी गो?
- फोटो : KHATAULI
हिंदू संस्कृति के सम्मान पर जोर दिया
मुजफ्फरनगर, मोरना। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। शुकतीर्थ में मंदिरों के दर्शन कर साधु संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने हिंदू संस्कृति व संतों के सम्मान पर बल दिया।
रविवार को शुकतीर्थ स्थित सिद्धपीठ माता अन्नपूर्णा आश्रम में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी गोपाल दास जी महाराज द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष महंत नीरज दास महाराज का शुकतीर्थ में पधारने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा तलवार भेंट कर सम्मान किया गया। महंत नीरज दास महाराज ने गंगा घाट पर जाकर मां गंगा की पूजा की व आश्रमों में जाकर मंदिरों के दर्शन कर संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी गोपाल दास ने कहा कि संत हिंदू संस्कृति के वाहक हैं। संतों का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए। विश्व में हिंदू संस्कृति के प्रचार से मानव जाति का कल्याण होगा। इस अवसर पर मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष अंकुल चौधरी, सूरज दास जी महाराज, कीर्तन दास जी महाराज, पारसनाथ, देवेंद्र आर्य, शिवांशु राठी, रजत राठी, प्रशांत राठी, गौरव राठी, धर्मपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।