फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन देन-देन पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन देन-देन पर दिया जोर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। थाना प्रांगण में कस्बे व देहात के बैंक कर्मचारियों, ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों, पेट्रोल पंप संचालकों व फाइनेंस कर्मचारियों की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष ने नगद के बजाय ऑनलाइन लेन-देन पर जोर दिया।
विज्ञापन

थाना मीरापुर में बुधवार को हुई बैठक में थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने कहा कि सभी बैंकों के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक, फाइनेंस कर्मचारी व पेट्रोल पंप संचालक बड़ी रकम अपने पास न रखें। सभी ग्राहक सेवा केंद्रों में केबिन बनवाकर काम करें तथा सुरक्षा की दृष्टि से सिक्योरिटी गार्ड को तैनात करें। बैंक कर्मचारी अगर बड़ी रकम का लेनदेन करें तो सुरक्षा के लिये पुलिस को फोन कर सूचना अवश्य दें। थानाध्यक्ष ने कहा कि कोविड 19 महामारी के चलते दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोगों की नौकरियां ज्यादातर चली गईं हैं जिस कारण क्षेत्र में अपराध की घटनाएं बढ़ सकती हैं। फाइनेंस कर्मचारी ग्रुप बनाकर काम करें व बड़ी रकम होने पर पुलिस को सूचित करें। बैठक में नीतीश कुमार, रजीउद्दीन, सौरभ, जितेंद्र कुमार, शहजाद, कर्मवीर, राकेश, नीतू कुमार, संजीव, सुरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें