फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अग्निशमन कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विज्ञापन
फायर सर्विस स्टेशन पर सुरक्षा सप्ताह पर श्रंद्वाजलि देते डीएफओ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दमकल विभाग में मंगलवार को सेवा शहीद स्मृति दिवस मनाते हुए वर्ष 1944 को मुंबई बंदरगाह पर लगी आग को बुझाते हुए शहीद हुए 66 दमकल कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

झांसी रानी चौक के निकट स्थित फायर ब्रिगेड ऑफिस में मंगलवार सुबह कार्यक्रम में सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने बताया कि 1944 में अग्निशमन सेवा का गठन किया गया था। इसी वर्ष 14 अप्रैल को मुंबई बंदरगाह पर फोर्ट स्टीफन जलयान में भीषण आग लग गई थी, जिसे बुझाते समय 66 अग्निशमन कर्मियों की जान गई थी। तभी से उन शहीदों की याद में शहीद स्मृति दिवस मनाया जाता है। एफएसओ ऋषभ पंवार समेत अन्य दमकल अफसर व कर्मचारियों ने शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इससे पहले स्मृति दिवस परेड का भी आयोजन किया गया। सोशल डिस्टेंस का पूरा ध्यान रखा गया।
-------------
वर्ष 2019 में हुए चार सौ से अधिक अग्निकांड
मुजफ्फरनगर। शहीद स्मृति दिवस पर सीएफओ रमाशंकर तिवारी ने जनपद में हुए अग्निकांडों की जानकारी दी। सीएफओ ने बताया कि वर्ष 2019 में जनपद में कुल 403 अग्निकांड हुए। इनमें नौ लोगों की जान गई, जबकि छह लोगों को बचाया गया। वहीं, 29 करोड़ की संपत्ति इन अग्निकांडों में जलकर नष्ट हो गई, जबकि डेढ़ अरब रुपये से अधिक की संपत्ति को दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर बचा भी लिया। वहीं, मार्च 2020 तक जनपद में कुल 62 अग्निकांड हुए, जिनमें एक व्यक्ति को जान गंवानी पड़ी, जबकि पांच लोगों की जान बचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें