फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूल बरसाकर कोरोना योद्धाओं का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
चरथावल। कस्बे के व्यापारियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने फूल बरसाकर कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन किया। घरों की छतों से महिलाओं ने भी पुष्प वर्षा की। कोविड से बचाव में जुटे सफाईकर्मियों, पुलिस टीम और स्वास्थ्य कर्मियों का कई स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम हुए। लोगों ने कोरोना को हराने के लिए भारत माता की जय के नारे लगाए। शिव चौक पर शिवमूर्ति कमेटी के संरक्षक ब्रह्मप्रकाश गर्ग और संदीप कंसल मौजूद रहे। हलवाईयान और बाजार कलां में आदेश कुमार वर्मा, मोहित गर्ग, श्रीराम गुप्ता, मनी सिंघल आदि व्यापारियों ने फूल बरसाए। एसएसआई प्रमोद गिरी, कस्बा प्रभारी योगेंद्र चौधरी, कांस्टेबल रघुराज सिंह, विकास शर्मा, सरएचसी प्रभारी डा. सतीश कुमार, सफाई नायक आदेश कुमार, रविंद्र वाल्मिकी, नीटू, सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें