मुजफ्फरनगर। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मुकेश कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण को छह और सात फरवरी को विद्युत कैंप लगेंगे। इन शिविरों में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण होगा।
एसई ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में त्रुटि है, वह ठीक होंगे। सौभाग्य योजना मेें नए संयोजन निर्गत होंगे, खराब मीटर बदलना एवं विद्युत संबंधी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। छह फरवरी को विद्युत वितरण खंड प्रथम के किनौनी, भोपा, विद्युत वितरण खंड-द्वितीय के नावला, दधेडू कलां, तथा विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के विद्युत वितरण खंड खतौली मुजफ्फरनगर के सिकन्दरपुर कलां, बुढ़ाना मोड़ पर शिविर लगेंगे।
इसके अलावा खतौली टाउन, विद्युत वितरण खंड-बुढ़ाना और जौला, शाहपुर तथा विद्युत नगरीय वितरण मंडल मुजफ्फरनगर के विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम जिला अस्पताल, बागोवाली खंड द्वितीय भैंसरहेड़ी, मीरापुर उपकेंद्र तथा खंड-तृतीय मिमलाना रोड एवं जहागीर पट्टी में कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
सात फरवरी को विद्युत वितरण खंड-प्रथम के ग्राम लालूखेड़ी एवं शुक्रताल में, विद्युत वितरण खंड द्वितीय के पुरबालियान एवं ग्राम बढ़ीवाला तथा विद्युत वितरण खंड-खतौली, खतौली ग्रामीण, खतौली टाउन, विद्युत वितरण खंड-बुढ़ाना, भसाना, शिकारपुर, विद्युत नगरीय वितरण खंड प्रथम-रुड़की रोड पर शिविर लगेंगे। वहीं, बझेड़ी खंड द्वितीय पुरकाजी , रामराज उपकेंद्र तथा खंड तृतीय-महावीर चैक उपकेंद्र एवं बिलासपुर कुकड़ी में कैंपों का आयोजन किया जाएगा।