कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते विद्युत विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विद्युत कर्मियों ने मांगी पीएफ देयक राशि की सुरक्षा गारंटी
मुजफ्फरनगर। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने पीएफ धनराशि के असुरक्षित निवेश के विरोध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा तथा टाउन हाल परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने पीएफ एवं सीपीएफ भुगतान की गारंटी की मांग की है।
बुधवार को राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को दिया। ज्ञापन में पीएफ धनराशि के असुरक्षित निवेश पर चिंता जताई। इसके बाद कर्मचारी टाउन हाल परिसर में धरना देकर बैठ गए। धरने पर वक्ताओं ने कहा कि ट्रस्ट के नियमों की अनदेखी कर भ्रष्टाचार की मंशा से कर्मचारियों की धनराशि के मनमाने तरीके से निजी बैंकों में निवेश करने को गलत बताया। उन्होंने इस मामले में पुख्ता कार्रवाई करने तथा भविष्य निधि फंड को सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था कर कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की गई। धरने पर विभाग के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।