फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास अध्यक्ष और सतीश सचिव चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास अध्यक्ष और सतीश सचिव चुने गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन की एक आम सभा बालाजी चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, जिसमें जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हसन रजा जैदी हमीरपुर से इस कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित हुए।
विज्ञापन

बाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पर्यवेक्षक हसन रजा जैदी ने बताया कि सर्वसम्मति से विकास कुमार को अध्यक्ष, सतीश को सचिव और राजीव राठी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि देश व विदेश में बॉक्सिंग के खेलों में और ओलंपिक में एमेच्योर बॉक्सर ही भाग लेते हैं उन्हें ही पदक मिलते हैं और सरकारी नौकरियों में भी उन्हें ही तरजीह मिलती है। उन्होंने मांग की कि मुजफ्फरनगर स्टेडियम में एसी बॉक्सिंग हॉल की स्थापना की जाए। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले तीन वर्षों में 52 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली है, जिनमें से दो मुजफ्फरनगर में भी हैं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में बॉक्सिंग स्टेडियम हॉल पहले से कार्यरत हैं, लेकिन सरकार अभी इस ओर ध्यान नहीं दे पा रही है। इस अवसर पर चेयरमैन सेलेक्शन, डिप्टी स्पोर्ट्स आफिसर मेरठ मंडल, अजय सागर यादव, भूपेंद्र सिंह यादव, वरुण कुमार आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें