फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोकनी में समिति के डायरेक्टरों का चुनाव संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
खोकनी में समिति के डायरेक्टरों का चुनाव संपन्न
विज्ञापन

मोरना। साधन सहकारी समिति तिस्सा के तत्वावधान में गांव खोकनी स्थित समिति कार्यालय पर डायरेक्टर पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ। गांव कम्हेड़ा, तेवड़ा, खेड़ी फिरोजाबाद, खोकनी, तिस्सा, निवादा आदि के ग्रामीणों ने मतदान किया। समिति के चेयरमैन पद के लिए आज शुक्रवार को चुनाव होगा।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडीओ मोरना सुभाष चंद एवं ग्राम विकास अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि खोकनी गांव स्थिति कार्यालय पर तिस्सा समिति के चुनाव हुआ। डायरेक्टर पद के लिए गांव तिस्सा के एक वार्ड से मुनेश देवी पत्नी रणवीर सिंह को निर्विरोध चुना गया। दूसरे पद के लिए राजकुमार को 157 वोट मिले, प्रवीण छोटे को 54 मत मिलने से 103 वोट से हार का सामना करना पड़ा। कम्हेड़ा गांव में जव्वाद पुत्र वशीर को निर्विरोध चुना गया। तेवड़ा गांव में इमरान ने 171 वोट लेकर शाजिदा 148 को 23 वोट सेे हराया। गांव खेड़ी फिरोजाबाद में शाहनजर को 123 वोट मिले, जबकि नूरअली को 83 वोट मिलने से 40 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। खोकनी में रमेश चंद को 108 वोट मिले, जबकि सुरेंद्र पाल को 96 वोट मिलने से 12 वोट कम मिलने से हार मिली। रुडक़ली से तनवीर को 108 वोट मिले, वहीं नवाब को 80 वोट ही मिलने से 28 मत से हार गए। निवादा गांव में दयावती पत्नी रामपाल को निर्विरोध चुनी गई। चुनाव संपन्न कराने में सचिव अनिल तिवारी, अशोक, राहुल, विकास, अनुज आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें