फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क हादसे में घायल वृद्धा की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखेड़ा। चितौड़ा बस अड्डे के पास बाइक की टक्कर से 90 वर्षीय वीरमती की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव मिमलाना निवासी वीरमती धर्मसिंह गांव जंधेड़ी में रिश्तेदारी जा रही थीं। चितौड़ा बस अड्डे के पास उन्हें बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें जानसठ के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। उपचार के दौरान वीरमती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नई मंडी सीओ राजू साव ने बताया कि अभी तक दुर्घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें