फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पिटाई से वृद्ध की मौत, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव में मंगलवार को 72 वर्षीय वृद्ध जयसिंह उर्फ लिल्ला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों और कश्यप समाज के लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, मामले की वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन

खरड़ निवासी कश्यप समाज का जयसिंह उर्फ लिल्ला (72) गांव के मुख्य मार्ग पर गांव के ही मनोज व तेजवीर आदि के मकान के सामने बैठकर सिरका की बोतल बेचने का काम करता था। मनोज, तेजवीर व ग्राम प्रधान विकास मलिक आदि का कहना है कि जयसिंह आने-जाने वालों को गाली देता रहता था। वह मनोज व तेजवीर आदि के परिजनों को भी गालियां देता था।
मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जयसिंह ने मनोज, तेजवीर व छोटू आदि को गाली देना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर मनोज आदि ने जयसिंह की पिटाई की, उसे डंडे से पीटा गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की शिकायत करने के लिए जयसिंह गांव के कई लोगों के पास गया, मगर उसकी किसी ने नहीं सुनी। शाम करीब चार बजे जयसिंह की घर पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मनोज और तेजवीर पर पिटाई से मौत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन और कश्यप समाज के लोग शव को लेकर मुख्य सड़क पर पहुंच गए। उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया और जमकर प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। क्षेत्राधिकारी नरेंद्र यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने परिजनों को शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए समझाया। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। इस दौरान बाबू, ओमवीर, नरसिंह, संजय, अरविंद, करणपाल और राजेंद्र सहित सैकड़ों ग्रामीण और परिवार की महिलाएं मौजूद रहीं।

-पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
क्षेत्राधिकारी नरेंद्र यादव ने बताया कि रात लगभग आठ बजे परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पप्पू, उसकी पत्नी पुष्पा, पुत्र राजू, तेजवीर उर्फ छोटू और मनोज के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पहले सड़क पर जयसिंह की पिटाई की। इसके बाद वे घर में घुस गए और वृद्ध को तब तक पीटते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो को भी जांच में शामिल किया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

-वृद्ध की पिटाई का वीडियो वायरल
बुढ़ाना। गांव के मुख्य मार्ग पर एक वृद्ध की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना कश्यप समाज के जयसिंह उर्फ लिल्ला के साथ हुई।
वायरल वीडियो में कश्यप समाज का वृद्ध जयसिंह उर्फ लिल्ला दिख रहा है। वह सुबह-सवेरे गांव के मुख्य मार्ग पर सिरके की बोतल बेच रहा था। वह गांव के ही मनोज और तेजवीर आदि के मकान के सामने बैठा था। वीडियो में जयसिंह को गाली-गलौज करते हुए भी देखा गया। उसकी गाली-गलौज से गुस्साए मनोज और तेजवीर ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने वृद्ध को डंडे और लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। एक मिनट 42 सेकंड की यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें