फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, तितावी। नूनाखेड़ा और ढिंढावली के बीच दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

फुगाना थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी सहेंद्र (60) पुत्र तिलकराम बाइक से अपनी रिश्तेदारी मुकुंदपुर से गांव लौट रहा था। जब वह ढिंढावली और नूनाखेड़ा के बीच सावटू के रास्ते पर पहुंचा तो सामने से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक तेज गति से पहुंचे। दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से सहेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक चला रहा आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आदित्य के साथ बाइक पर सवार उसके दोनों साथी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आदित्य को गंभीर हालात के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें