फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी पर गए बुजुर्ग की रहस्यमय हालत में मौत, एक युवक लापता

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में न्याय की गुहार लगाते मृतक मजदूर के परिजन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बुजुर्ग की रहस्यमय हालत में मौत, एक युवक लापता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना के पास रेलवे लाइन के चल रहे निर्माण कार्य स्थल के पास एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने एसएसपी व डीएम कार्यालय पहुंच कर बदमाशों द्वारा बुजुर्ग की पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। जानकारी दी कि बुजुर्ग के साथ गया एक युवक भी लापता है। उधर, पुलिस ने मामला सामान चोरी करने के प्रयास से जुड़ा होना बताते हुए जांच करना बताया है।
बुधवार सुबह अपने बेटे विकास और पड़ोसियों अरुण व शंकर के साथ काम के लिए गए नई मंडी कोतवाली के मोहल्ला शिवपुरी निवासी बनारसी (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बनारसी का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला। परिजनों ने बनारसी की हत्या करने का आरोप लगाया। लोग एसएसपी और डीएम कार्यालय पर पहुंचे।
विज्ञापन

महिला बेबी ने बताया कि उसका पति बनारसी, पुत्र विकास, पड़ोस में रहने वाले अरुण व शंकर सुबह लगभग चार बजे मजदूरी करने के लिए पीनना गांव के पास निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास गए थे। उन्हें एक रेहड़ा चालक भुवनेश्वर बुला कर ले गया था। वहां से लगभग सात बजे बनारसी ने पड़ोस में रहने वाली महिला लक्ष्मी के मोबाइल पर फोन कर बेबी को बताया कि कुछ लोग उसे पीट रहे हैं। इसके बाद बनारसी व तीनों युवकों की तलाश शुरू की थी। कुछ देर बाद विकास व शंकर घर पहुंचे। विकास का कहना था कि उन्हें बदमाशों ने घेर लिया था। जिस कारण वे जान बचाकर भागे। उसके पिता की बदमाशों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। अरुण का अभी पता नहीं है। लोगों ने डीएम और एसएसपी से कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली प्रभारी ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर लोगों से मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी का कहना था कि पुलिस ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके परिजनों को सूचना दी थी। कोतवाल का कहना है कि यह मामला लोहा चोरी के प्रयास का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। अभी बुजुर्ग की मौत व युवक लापता होने के बारे में तहरीर नहीं आई है।

पुलिस आफिस पर मृतक मजदूर के परिजन से जानकारी करते शहर कोतवाल ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें