फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनत रंग लाई, पहले प्रयास में साजिद को मिली सफलता

Sun, 07 Aug 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूपी पीसीएस-जे की परीक्षा पास कर जज बने शेरनगर के मोहम्मद साजिद अभियोजन अधिकारी बनना चाहते थे। पीसीएसजे की परीक्षा से पहले उन्होंने गत वर्ष अभियोजन अधिकारी की भी परीक्षा दी थी, जिसमें साक्षात्कार भी हो चुका है और उसका रिजल्ट आना अभी बाकी है। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि साजिद ने हमेशा लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करने के लिए कठिन परिश्रम किया और आखिरकार उसकी मेहनत रंग लाई। साजिद ने पहले ही प्रयास में पीसीएसजे की परीक्षा पास कर जज बनने का सपना साकार किया। मौहम्मद साजिद के पिता नाजिम अली ने बताया कि परीक्षा देने बाद से ही उसे पूरा विश्वास था कि वह सफल होगा।

साजिद एक के बाद एक कामयाबी की पीढ़ी चढ़ता चला गया। उसकी इस कामयाबी में पत्नी रुखसाना मां वशीला समेत सभी परिजनों ने भरपूर सहयोग दिया। परिजन उसकी इस कामयाबी से खुश हैं। साजिद का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें