फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक रूप से अक्षम हैं आठ जिपं सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शारीरिक रूप से अक्षम हैं आठ जिपं सदस्य
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत में चुने गए आठ सदस्य शारीरिक रूप से कमजोर हैं। इन सदस्यों को अध्यक्ष पद के चुनाव में वोट डालने के लिए सहायक मांगना पड़ा। इनमें दो की आंखों की समस्या है, एक का हाथ में फ्रेक्चर है, एक महिला सदस्य गर्भवती है और चार के अन्य कारण हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में वोट डालने से पहले आठ सदस्य शारीरिक रूप से कमजोर हो गए थे। इन सदस्यों को मेडिकल रिपोर्ट के बाद सहायक दिया गया। इन आठों के सहायक भाजपा कार्यकर्ता रहे। जो सदस्य शारीरिक रूप से कमजोर पाए गए और उन्हें सहायक दिया गया। विपक्ष के प्रत्याशी सतेंद्र बालियान ने इनका विरोध किया। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि बिना किसी समस्या के भी कुछ सदस्यों की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराकर उन्हें सहायक दिया गया। एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि आठ सदस्यों ने सहायक लिया था। जिन लोगों का सीएमओ के यहां से मेडिकल आया उन्हें की सहायक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें