फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोड़िया मठ से मुक्त कराए आठ बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। मिजोरम और त्रिपुरा के आठ बच्चों को चाइल्ड केयर हेल्पलाइन की टीम ने पुलिस के सहयोग से मुक्त करा लिया। आरोप है कि शुकतीर्थ स्थित गोड़िया मठ में पढ़ाई के नाम पर लाकर ये बच्चे बंधक बनाए गए थे। रात तक मामले को लेकर थाने में लिखापढ़ी की जा रही थी।
विज्ञापन

चाइल्ड केयर हेल्पलाइन की टीम ने मंगलवार शाम पुलिस टीम के साथ शुकतीर्थ स्थित गोड़िया मठ आश्रम में छापा मारा। हेल्पलाइन प्रभारी पूनम शर्मा ने बताया कि आश्रम में दस बच्चों को बंधक बनाकर काम कराए जाने व उन्हें टॉर्चर किए जाने की शिकायत मिली थी। उन्हें दस बच्चों को बंधक बनाकर रखे जाने की शिकायत मिली थी, लेकिन मौके पर केवल आठ बच्चे मिले। बरामद किए गए सभी बच्चे मिजोरम व त्रिपुरा के हैं, जिन्हें पढ़ाई कराने के लिए आश्रम में लाया गया था। बरामद बच्चों ने आश्रम में बंधक बनाकर रखने और टॉर्चर किए जाने की जानकारी देते हुए अपने घर जाने की बात कही है। पूनम शर्मा के अनुसार, अन्य दो बच्चों की तलाश में टीम बुधवार को फिर से आश्रम में जाएगी। यदि दोनों बच्चे नहीं मिलते हैं तो इस संबंध में आला अफसरों को सूचित कर आश्रम संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। वहीं, इंस्पेक्टर भोपा संजीव कुमार ने बताया कि बच्चों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनके बयानों के आधार पर मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। बच्चों को मुक्त कराने वालों में चाइल्ड केयर हेल्पलाइन की समन्वयक राखी, गौरव मलिक व सुनील मलिक आदि शामिल रहे।
इन्होंने कहा .......
गोड़िया मठ से जुड़े भक्ति भूषण गोविंद ने बच्चों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि बच्चों को उनके परिजनों की सहमति से आश्रम में लाया गया हे। बच्चों से आश्रम में किसी तरह का काम नहीं कराया जाता, उनकी इच्छा के अनुसार केवल गोसेवा कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें