फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह में नहीं होगी ईद की नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण और लगाए गए कोरोना कर्फ्यू के चलते इस बार भी ईद पर ईदगाह में ईद की नमाज नहीं होगी। शहर काजी तनवीर आलम ने नागरिकों से घरों में ईद की नमाज पढ़ने की अपील की है। बताया कि ईद-उल-फितर शुक्रवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से गत वर्ष भी ईद के पर्व की रौनक खत्म हो गई थी। इस वर्ष तो गत गत से अधिक हाल खराब है। कोरोना संक्रमण ज्यादा फैल रहा है। शासन की ओर से कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है। ऐसे में ईद-उल-फितर के पर्व पर शहर काजी तनवीर आलम ने लोगों से घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की है। उन्होंने बताया कि ईद का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। कोरोना कर्फ्यू के कारण ईदगाह पर ईद की नमाज नहीं होगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो घरों में ही ईद की नमाज पढ़े। सामाजिक दूरी बनाए रखे। मास्क का प्रयोग करें। ईद सादगी से मनाए और गरीबों की मदद करें।
उधर, डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बुधवार को शहर की ईदगाह और क्षेत्र का निरीक्षण किया। ईद के मद्देनजर विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। ईदगाह पहुंचकर वहां की साफ सफाई की व्यवस्था को जाना। अधिकारियों को दिशा निर्देश। उसके बाद खालापार, फक्करशाह चौक आदि में सफाई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें