फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत फिल्म के डायरेक्टर का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पानीपत फिल्म में राजा सूरजमल के चित्रण को गलत तरीके से पेश करने को लेकर कस्बा व देहात के युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कस्बे के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर फिल्म के डायरेक्टर का पुतला भी जलाया। युवाओं ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

बुधवार को दर्जनों युवक चौ. चरण तिराहे पर एकत्र हुए और पानीपत फिल्म के डायरेक्टर का पुतला जलाते हुए जमकर नारेबाजी की। युवाओं ने फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर व लेखक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। इसके बाद युवक एसडीएम कुमार भूपेंद्र के आवास पर पहुंचे। युवाओं ने फिल्म के डायरेक्टर, प्रोडूसर व लेखक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। युवाओं ने कस्बे में हो रहे फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की और कस्बे में चिपके पोस्टर उतरवाने की मांग की गई। एसडीएम कुमार भूपेंद्र व प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि कस्बे में फिल्म का प्रदर्शन बंद हो गया है। कस्बे में चिपके पोस्टर भी उतरवाए जा रहे है। इस मौके पर रामफल सिंह पंवार, तेजपाल सिंह, मोनू, अंकुश, हिमांशु, निशु, राजबहादुर व ब्रहमपाल सिंह आदि मौजूद रहै।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें