फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा माफिया की 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
छपार क्षेत्र में गैगस्टर की कार्यवाही के तहत संम्पति सीज करते अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
शिक्षा माफिया की 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के टॉप-10 अपराधी और शिक्षा माफिया इमलाख खान के खिलाफ रविवार को पुलिस-प्रशासन द्वारा गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रदेश में सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी शिक्षा माफिया इमलाख खान के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी, बवाल और गैंगस्टर एक्ट के कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से तीन शहर कोतवाली और तीन सिविल लाइंस थाने के हैं। जुलाई माह में भी इमलाख खान की गांव बामनहेड़ी स्थित करीब 15 बीघा जमीन गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। रविवार को इमलाख खान की जो संपत्ति कुर्क की गई है, उसमें गांव सरवट स्थित 702 वर्ग मीटर का करीब तीन करोड़ कीमत का प्लाट, छपार के गांव सिमरथी स्थित 1.10 करोड़ रुपये कीमत की 41 बीघा जमीन, गांव ताजपुर में 90 लाख रुपये कीमत की 26 बीघा जमीन और गांव भमावड़ी स्थित मेडिकल कॉलेज बाबा चैरिटेबल हॉस्पिटल की करीब दो करोड़ रुपये से अधिक कीमत की 51 बीघा जमीन और उस पर बनी करीब 18 करोड़ रुपये कीमत की मेडिकल कॉलेज की बहुमंजिला इमारत शामिल है। शहर कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई पर शासन की ओर से अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने 50 हजार रुपये और एसएसपी अभिषेक यादव ने 25 हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की है।

छपार क्षेत्र में गैगस्टर की संम्पति सीज का बोर्ड लगाकर कार्यवाही करते अधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें