फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वीडियो एडिट कर किया पोस्ट, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह को गाली देने वाली वीडियो फेसबुक पर वायरल हो रही है। वीडियो एडिट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संयुक्त हिंदू मोर्चा व शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली में प्रदर्शन किया। मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में दर्जनों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहर कोतवाली पहुंचे। संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने बताया कि दो माह पूर्व सपा सांसद इकरा हसन ने हिंदू संगठनों के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया था। तब शिव सेना ने शिव चौक पर विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की वीडियो वायरल हुई थी।
इस वीडियो को अनीस भाई 538 की फेसबुक आईडी से पोस्ट किया है। वीडियो को एडिट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को गाली देने वाली नारेबाजी करते हुए दर्शाया गया है। उन्होंने फेसबुक के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की। लोकेश सैनी, अखिलेश पुरी ने कहा कि यह शिवसेना नेताओं की छवि खराब करने की साजिश है। डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, बागेश अग्रवाल, अखिलेश शर्मा, राजेश कश्यप, गौतम कुमार आदि मौजूद रहे। कोतवाली पुलिस ने कहा कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें