फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जानसठ में एक करोड़ से बनेगा महर्षि कश्यप का स्मारक

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। कस्बे में एक करोड़ रुपये की लागत से भगवान महर्षि कश्यप का भव्य स्मारक स्थापित किए जाने की शासन से स्वीकृति मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इसके लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। रामकृष्णापुरम कॉलोनी के रहने वाले कश्यप व निषाद संगठन के युवा जिलाध्यक्ष ओमदत्त कश्यप ने बताया कि भव्य स्मारक स्थापित किए जाने की स्वीकृति मिल गई है। कस्बे के ही रहने वाले बाबूराम कश्यप, रामधारी कश्यप, सुनील कश्यप, चौधरी सीताराम कश्यप, धर्म सिंह कश्यप, शिवकुमार कश्यप, नेपाल सिंह कश्यप, इंदर सिंह कश्यप ने राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें