फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीम आर्मी ने किया कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
एडीएम को ज्ञापन देते भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भीम आर्मी ने किया कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस प्रकरण, कृषि कानून व निजीकरण के विरोध मेें कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को सौंपा।
सोमवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अपराधी बेलगाम होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। दुर्बल समाज के सम्मान को ठेस पहुंचा रहे हैं। संसद में पारित कृषि अध्यादेश किसानों की दुर्दशा बढ़ाएगा। निजीकरण से बेरोजगारी और बढ़ेगी। सरकार को महंगाई को नियंत्रित कर युवाओं को रोजगार देना चाहिए। एडीएम को राष्ट्रपति के नाम दिए ज्ञापन में बलात्कार की घटनाओं में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई। उपकार, सचिन, लोकेश, रामपाल, कुलदीप और शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सूबे की बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ती महंगाई और जनसमस्याओं के निदान की मांग की लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रभारी ब्रह्मदत्त के नेतृत्व में एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में डीजल-पेट्रोल की बढ़ी दरें वापस लेने, मजदूरों को एकमुश्त 15 हजार रुपये दिए जाने और पिछड़े वर्ग में क्रीमीलेयर की सीमा समाप्त किए जाने की मांग की गई। राकेश कुमार, ब्रह्मसिंह, सुभाष, कुलदीप, दिले सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें