फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद सालों में फर्श से अर्श तक का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे के कारोबार से चंद सालों में कमाई अकूत संपत्ति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नशा माफिया शादाब उर्फ भीम ने नशे के धंधे से जुड़कर महज कुछ ही सालों में अकूत कमाई की है। वर्तमान में पूरे शहर क्षेत्र में उसके दर्जनों नशे के अड्डे हैं, जहां हर तरह के नशे की खरीद-फरोख्त की जाती है।
विज्ञापन

शहर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के मोहल्ला हंडिया निवासी शादाब उर्फ भीम का अपराधिक सफर वर्ष 2014 में शुरू हुआ था। इस दौरान उसके खिलाफ केवल मारपीट, गुंडा एक्ट व कातिलाना हमले के ही मामले दर्ज हुए, जिनमें उसे पुलिस द्वारा जेल भी भेजा गया। इसी दौरान कुछ साल पूर्व शादाब उर्फ भीम नशे के कारोबार से जुड़ा और देखते ही देखते नशे के कारोबार का बड़ा तस्कर बन बैठा। इन चंद सालों में ही आरोपी ने नशे के अवैध धंधे से अकूत संपत्ति अर्जित की, जिसकी खरीद-फरोख्त अपने नाम से नहीं कर आरोपी ने परिजनों के नाम से की। फिलहाल पुलिस ने इस तरह की तीन दुकानें व एक मकान चिह्नित किया है, जिन्हें शुक्रवार को सीज किया गया है। वहीं, सूत्रों के अनुसार वर्तमान में शहर क्षेत्र में आरोपी के नशे के एक दर्जन से अधिक अड्डे संचालित हैं, जिन्हें चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें