फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की निकासी नहीं होने से लोगों की बढ़ीं दुश्वारियां

विज्ञापन
भोकरहेड़ी में गलियों में भरा गंदा पानी के बीच से निकलते कस्बा के लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
पानी की निकासी नहीं होने से लोगों की बढ़ीं दुश्वारियां
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। नगर पंचायत भोकरहेड़ी के मोहल्ला कलालान में पानी की निकासी नहीं होने के कारण कस्बावासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लोगों के घरों, दुकानों के सामने काला बदबूदार जलभराव की स्थिति से बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। कस्बावासियों ने ठेकेदार पर तालाब की सफाई नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य पर ठेकेदार के साथ साठगांठ करने के आरोप लगाते हुए कस्बे से पलायन करने की चेतावनी दी है।
भोकरहेड़ी के मोहल्ला कलालान में तालाब की सफाई नहीं होने के कारण गलियां तालाब बनी हुई है। कस्बे के लालू ठेकेदार, इरफान, अलीम, कलीम, सलामत, रियासत, सलीम, अफजल, नौशाद आदि ने बताया कि तालाब की सात बीघा जमीन है। जिस पर कस्बे के लोगों ने कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिए हैं। हाल में मौके पर दो बीघा जमीन शेष बची हुई है। नगर पंचायत कार्यालय द्वारा तालाब की सफाई का ठेका सात लाख रुपये में छोड़ा गया था, लेकिन ठेकेदार के द्वारा दिखावे का कार्य कराया गया है। जिसके चलते तालाब का पानी मोहल्ले की गलियों में बदबूदार काला पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है। वहीं मलेरिया, डेंगू आदि का प्रकोप का डर लोगों को सता रहा है। कस्बावासियों ने कहा कि यदि पानी निकासी का इंतजाम नहीं हुआ तो वह कस्बे से पलायन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

- इस प्रकरण की जानकारी कराई जा रही है। तालाब की ठेकेदार के द्वारा सफाई नहीं कराई गई, तो उसके विरुद्घ जांच कराई जाएगी। कमी उजागर होने पर निश्चित कार्रवाई होगी। तालाब पर अवैध कब्जों को हटाया जाएगा। - अशोक कुमार एसडीएम जानसठ
विज्ञापन

- गलियों में भरे पानी की निकासी के लिए पंप सैट से पानी निकाला जा रहा है। तालाब की सफाई चल रही है। जिन लोगों ने तालाब की भूमि पर कब्जा किया हुआ है। उनको नोटिस भेजा गया है, तालाब का कब्जामुक्त कराने के लिए कानूनी कार्रवाई होगी। - सुजीत कुमार गौतम, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें