फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा दुकानों पर छापा, 12 नमूने जांच को भेजे    

Fri, 28 Oct 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर। - फोटो : demo
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक ने थोक और फुटकर दवा विक्रेताओं के यहां छापामारी कर दवाईयों के नमूने लिए। नमूनों की रिपोर्ट सहारनपुर मंडल के औषधि सहायक आयुक्त को भेजी गई है। कार्रवाई को लेकर दवा विक्रेताओं में हड़कंप रहा।
विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देश पर जिले के औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने शहर के अग्रवाल मार्केट में जय मेडिकल हॉल का निरीक्षण कर तीन नमूने लिए। जिला परिषद मार्केट स्थित रवि मेडिकल एजेंसी से दो नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। हरि मेडिकल एजेंसी से एक नमूना लिया गया।

खतौली में एसआर मेडिकल, बुढ़ाना में बसी मेडिकल स्टोर तथा रतनपुरी में शिव मेडिकल और लक्ष्मी मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जीवन रक्षक दवाइयों के नमूने भी लिए गए। डीआई ने बताया कि 12 नमूने जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें