फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा बाजार आठ घंटे खोला जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा बाजार आठ घंटे खोला जाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम सेल्वा कुमारी जे को ज्ञापन देकर थोक दवा बाजार को दोपहर 12 बजे से रात्रि आठ बजे तक खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी तथा महामंत्री अनिरुद्ध अग्रवाल, योगेश मदान ने कलक्ट्रेट में डीएम को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। जिला परिषद दवा बाजार को केवल चार घंटे खोलने से दवा आपूर्ति में बाधा आ रही है। कार्य की अधिकता के दृष्टिगत दिन में छह घंटे दवा बाजार खोलने की अनुमति दी जाए। साथ ही सप्ताह में चार दिन के बजाय पांच दिन दवा बाजार खोलना आवश्यक है। डीएम ने ने एडीएम प्रशासन अमित सिंह को दवा बाजार की व्यवस्था निरीक्षण का निर्देश दिया। एडीएम ने बताया कि दवाइयां सुचारु वितरित हों, इसके लिए केवल मंगलवार तथा शुक्रवार की पूर्ण बंदी पर प्रशासन विचार कर रहा है। अग्रिम आदेश की घोषणा शीघ्र कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें