भाजपा महिला नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के हनुमान चौक स्थित चेक प्वाइंट पर शुक्रवार सुबह भाजपा की महिला नेता सुनीता मलिक वाहन से पहुंचीं और भगतसिंह रोड पर जाने की जिद करने लगीं। महिला कांस्टेबल द्वारा महिला नेता को भगतसिंह रोड पर पाबंदी होने का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि महिला नेत्री महिला कांस्टेबल से बदसलूकी करने लगीं। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि भाजपा की महिला नेता ने मास्क भी नहीं लगाया हुआ था। बाद में उसे समझा बुझाकर आबकारी रोड से जाने दिया गया। मामले में महिला कांस्टेबल से बदसलूकी किए जाने के चलते सुनीता मलिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।