फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरटीएस ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक चलाने की मांग

विज्ञापन
लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात करते जिले के भाजपा सांसद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और ? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री के नेतृत्व में जिले के दोनों मंत्री और तीनों विधायक दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम यानी (आरआरटीएस) ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक लाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि योजना एनसीआर के लिए है। मुजफ्फरनगर एनसीआर में शामिल हो चुका है। केवल 35 किमी की लंबाई ही बढ़ाई जानी है। योगी ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन

मेट्रो से भी एडवांस सिस्टम के साथ एनसीआर में आरआरटीएस ट्रेन शुरू होने जा रही है। इस समय दिल्ली से करनाल और दिल्ली से मेरठ के लिए काम चल रहा है। इस ट्रेन से मेरठ से दिल्ली की दूरी 60 मिनट में तय होगी। बालियान ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जिस समय यह प्रोजेक्ट बना, उस समय मुजफ्फरनगर एनसीआर में नहीं था। इस कारण इस ट्रेन की लाइन दौराला तक ही स्वीकृत हुई। इस ट्रेन को मुजफ्फरनगर तक चलाने की मांग को लेकर केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल और विजय कश्यप, जिले के तीनों विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी और प्रमोद ऊटवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। बृहस्पतिवार को मुलाकात के दौरान डॉ संजीव बालियान ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया कि दिल्ली से मेरठ के दौराला तक की लंबाई 82 किमी है और 16 स्टेशन इस बीच आ रहे हैं। मुजफ्फरनगर तक के लिए केवल 35 किमी का रास्ता बढ़ाना होगा। इसकी कुल लंबाई केवल 117 किमी हो जाएगी। पड़ोसी प्रदेश हरियाणा में ऐसा हुआ है। हरियाणा में दिल्ली से पानीपत तक 103 किमी का प्रस्ताव पास था। करनाल को बाद में एनसीआर में शामिल किया गया। हरियाणा सरकार के प्रस्ताव के चलते अब केंद्र सरकार ने करनाल तक की 135 किमी की स्वीकृति दे दी है। हरियाणा की तर्ज पर यूपी सरकार के प्रस्ताव पर मुजफ्फरनगर तक की स्वीकृति मिल सकती है। इससे कई टाउनशिप जुडे़ंगी और आर्थिक विकास के केंद्र जुड़ेंगे। योगी आदित्यनाथ ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वास दिलाया कि इस योजना में वह अपना 15 प्रतिशत का शेयर देने के लिए तैयार हैं और प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजेंगे। डॉ संजीव बालियान ने बताया कि जिले की जनता को जल्दी ही इस आधुनिक ट्रेन का तोहफा मिल सकता है। यहां के लोग 80 मिनट में दिल्ली की दूरी तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें