फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पानी का दबाव नहीं झेल पाए नाले, ओवरफ्लो होने से हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-जलभराव होने से राहगीरों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर में हुई वर्षा के पानी का दबाव नहीं झेलने से नाले ओवरफ्लो हो गए। इस कारण नगर में विभिन्न मोहल्लों और जीटी रोड पर जलभराव हो गया। जलभराव होने से राहगीरों और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। नाले से निकाली गई सिल्ट फिर नाले में चली गई।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से नगर में नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर में जीटी रोड पर जेसीबी से नाला सफाई अभियान चल रहा है। बारिश के दौरान नाले से निकाली गई सिल्ट फिर नाले में चली गई। इस कारण नाले चोक हो गए। नाले वर्षा के पानी का दबाव नहीं झेल पाए। जिस कारण होली चौक, जीटी रोड, सैनी नगर, शराफत कॉलोनी आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश बंद होने के कई घंटे बाद धीरे-धीरे पानी निकासी हो सकी। नगर पालिका के खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नेपाल सिंह ने बताया कि जीटी रोड के दोनों ओर नाले कार्य एक दिन का रह गया है। बारिश से नाले में गई सिल्ट को निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर में छोटे-बड़े 14 नाले हैं, जिनका सफाई अभियान चल रहा है। कांवड़ यात्रा से पूर्व नगर के सभी नालों की सफाई कार्य इसी माह पूर्ण करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें