पूर्व राज्यंत्री ने लो वोल्टेज, जर्जर विद्युत लाइन समेत कई दिक्कतें बताई
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व राज्यमंत्री डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने बुधवार को पीवीवीएनएल के एमडी रवीश गुप्ता से मिलकर बिजली समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने जर्जर बिजली लाइनों, लो वोल्टेज और ग्रामीण क्षेत्रों में बाधित बिजली आपूर्ति की समस्या एमडी के सामने रखी। उन्होंने कहा कि किसान हित में सरकार बेहतर काम कर रही हैकदम सराहनीय हैं। यह पहली ऐसी सरकार है जो किसानों को खेती के लिए निःशुल्क बिजली उपलब्ध करा रही है। किसानों तक यह सुविधा निर्बाध और सुचारु रूप से पहुंचनी चाहिए। एमडी ने विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया।
30 जून तक आयोजित हो रहे मेगा कैंप
उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण के लिए पीवीवीएनएल 15 मई से 30 जून तक अधिशासी अभियंता और उप खंड अधिकारी कार्यालय में मेगा कैंप आयोजित कर रहा है। सुबह दस से शाम पांच बजे तक कैंप में स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याएं, गलत बिजली बिलों का संशोधन, लोड बढ़वाना और नए कनेक्शन प्राप्त किए जा सकते हैं।
इन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराए उपभोक्ता
हेल्पलाइन नंबर : 1912
व्हाट्सऐप/चैटबोट नंबर : 7859804803
टोल फ्री नंबर : 18001803002
कंट्रोल रूम नंबर : 9193330312