फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अंबेडकर प्रतिमा तोड़ने पर 14 के खिलाफ मुकदमा

Sat, 09 Apr 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम लोगो। - फोटो : grime logo
विज्ञापन
 दो दिन पूर्व बाननगर बवाल के मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मारपीट के साथ डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोडने के आरोप में कार्रवाई की गई है। छह अप्रैल की रात शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाननगर गांव में दलित और ठाकुर बिरादरी के लोगों के बीच संघर्ष हो गया था।
विज्ञापन
  साथ ही डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ दी गई थी। एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के चार घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। पुलिस ने हालात संभाले थे। दलित पक्ष का कहना था कि गांव में आबादी क्षेत्र की जमीन के विवाद में ठाकुर बिरादरी के लोगों ने हमला कर दिया।
    इस मामले में दलित बिरादरी के लोगों ने एसएसपी केबी सिंह समेत शासन को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद दलित पक्ष के जिला सिंह की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ मारपीट करने और डॉ अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने, महिलाओं से मारपीट और अभद्रता समेत अन्य आरोप में शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
  इसमें ठाकुर बिरादरी के सुरेंद्र, नरेंद्र, विनोद, शक्ति सिंह, नेत्रपाल, धर्मसिंह, राजेंद्र, धनजेय, जॉनी, भोलू, गोलू, चेतन, गौरव, सचिन, राजेंद्र, अमित को आरोपी बनाया है। पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वादी पक्ष ने एससी-एसटी आयोग, मानवाधिकार आयोग समेत पुलिस के आला अधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें