दहेज उत्पीड़न में गिरफ्तार कर चालान किया
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी यू ट्यूब गायिका के दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में आरोपी पति इमरान निवासी हसनपुर और पति के मामा सलीम निवासी नंगला तासी को गिरफ्तार कर चालान किया है।
बता दें कि गत नौ अक्तूबर को थानाक्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी निवासी यू ट्यूब गायिका ने दहेज उत्पीड़न एवं दुष्कर्म के संबंध में अपने पति इमरान, ससुर खलील, सास खैरुनिशा, जेठ शेरु निवासीगण हसनपुर थाना भावनपुर मेरठ तथा अपने पति के मामा सलीम एवं इकराम पुत्र गाजूदीन निवासी ग्राम नंगला तासी थाना कंकर खेड़ा के विरुद्ध 498, 376, 323, 504, 3/4 दहेज अधिनियम, 3/4 मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। मंगलवार को रतनपुरी पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी पति इमरान पुत्र खलील निवासी हसनपुर तथा उसके मामा सलीम पुत्र गाजूदीन निवासी नंगला तासी को गिरफ्तार कर चालान किया है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। संवाद